विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर आयोजित होगा निःशुल्क शिविर

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,16 मई। जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाईपरटेंशन दिवस) पर निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि शिविर में आमजन को उच्च रक्तचाप से संबंधित बचाव व उपचार के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से ‘कार्डियो वेस्कुलर हेल्थ फॉर एवरीवनसी’ थीम के साथ विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत निदेशालय के आदेशानुसार 17 मई से 16 जून तक हाईपरटेंशन दिवस से संबधित जागरूकता शिविर चलाया जाएगा। स्वस्थ जीवन शैली हेतु स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला चिकित्सालय के एन सी डी प्रभारी डॉ. संजय खत्री द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच व गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिविर में डॉ. अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इन्दु दायमा चि.अ. दन्त, डॉ. राकेश, डॉ. मनोज सहित अन्य चिकित्सक शिविर में सेवाएं देंगें। शिविर में हृदय रोग, हाईपरटेंशन, डायबिटिज संबंधित स्क्रीनिंग कर, रक्तचाप की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में पुनीत कुमार रंगा, गिरधर गोपाल, उमेश पुरोहित, सुनील रावत, रिशी गहलोत द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *