निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का हुआ आगाज

निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का हुआ आगाज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

शिक्षाविद अजय चौपड़ा, नरेश मित्तल व कालूराम ने दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 7 अप्रैल। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क योग विज्ञान शिविर के उद्घाटन अवसर पर शिक्षाविद एवं पूर्व अतिरिक्त निदेशक अजय चौपड़ा ने कहा कि योग हमारी ऋषि परंपरा है। जिसे पूरे विश्व में हमारे ऋषियों ने प्रचार किया और बीकानेर में गत लगभग पच्चीस वर्ष से विनोद जोशी निःशुल्क योग विज्ञान शिविर लगाकर आमजन को योग से जोड़ रहे हैं । चौपड़ा ने कहा योग विज्ञान एवं बहुआयामी चिकित्सा पद्धति है। अतः दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने का आव्हान किया। जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने कहा योग के प्रचार-प्रसार में बीकानेर के भामाशाह सदैव तत्पर हैं।

pop ronak

पूर्व तहसीलदार कालूराम ने अपने जीवन में योग के लाभ के अनुभव साझा किए। योग साधक विनोद जोशी ने योग के सामान्य नियम की जानकारी देते हुए मानसिक तनाव, अनिद्रा आदि विकार दूर करने हेतु सरल प्राणायाम का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। योग साधक हेतराम बिश्नोई ने सहयोग किया। योग शिविर में डॉ लालचंद बिश्नोई, आशाराम जोशी,मूल चंद कोठारी, रेलवे के राजभाषा अधिकारी अनिल शर्मा, श्रीमती सुषमा यादव, कमलेश खत्री,दीक्षा राजधानी, रेणु शर्मा, मन्जू आदि ने भाग लिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *