गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति: बीकानेर शाखा के नए पदाधिकारी घोषित

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति: बीकानेर शाखा के नए पदाधिकारी घोषित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 सितंबर। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत के मुख्यालय कुचामन सिटी से आज बीकानेर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष और सुरेश शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री ने बताया कि बीकानेर इकाई की यह नई जिम्मेदारी इन दोनों को सौंपी गई है। अब ये दोनों मिलकर जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सरिता सरावगी ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही समिति की युवा संगठन इकाइयों की भी घोषणा की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और गर्भ में हो रही हत्या को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि वे जनता के बीच जागरूकता लाकर समिति के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *