गंगाशहर में सामान्य धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रतियोगिताएं ज्ञानविकास का श्रेष्ठ माध्यम- मुनिश्री

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

गंगाशहर , 14 जनवरी। तेरापंथ भवन के प्रज्ञा समवसरण में मुनि श्रेयास कुमार जी के सान्निध्य एवम् मुनिश्री चैतन्यकुमार अमन के निर्देशन में “श्रावक संबोध पर सीनियर ग्रुप एवं सामान्य आध्यात्मिक ज्ञान पर जुनियर ग्रुप के लिए तेरापंथ युवक परिषद एवम महिला मंडल द्वारा प्रश्नोंतर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे किशोर मंडल ,कन्या मंडल व ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयों ने भाग लिया।

pop ronak
kaosa

इस अवसर पर मुनि श्री श्रेयास कुमार जी ने नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की । मुनिश्री चैतन्य कुमार अमन ने अपने सम्बोधन में कहा – ज्ञान विकास का एक श्रेष्ठतम माध्यम है – प्रतियोगिताएं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक ज्ञान की प्रतियोगिताओं से सहज ही विकास के द्वार उद्‌घाटित होने लगता है।

प्रश्नोत्तर एक ऐसा माध्यम है जिससे उस विषय को आसानी से समझा जा सकता है। जैन धर्म का तत्त्वज्ञान व इतिहास का ज्ञान सरल शब्दों में समझा जा सकता है। अतः प्रत्येक जिज्ञासु को अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन में अवश्य भाग लेना चाहिए।

तेयुप अध्यक्ष अरुण कुमार नाहटा ने बताया आज की इन प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में प्रेरणा बांठिया व गरिमा बोथरा प्रथम रहे तथा जुनियर ग्रुप में जयेश छाजेड, नुपूर नाहर व शुभम जैन प्रथम रहे।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के मंत्री रतन लाल छलाणी, तेरापंथ युवक परिषद् के मंत्री भरत गोलछा, किशोर मंडल के संयोजक नीरज बोथरा, सह- सयोजक विशाल सेठिया , कन्या मंडल सहसंयोजिका मुदिता डाकलिया उपस्थित रहे।

व्यवस्था का दायित्व तेयुप सहमंत्री ऋषभ लालाणी, तेयुप कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र डागा, विपिन बोथरा एवं सभी सदस्यों एवम किशोर मंडल एवं कन्या मंडल का सहयोग मिला। मंच संचालन ज्ञानशाला प्रभारी चैतन्य रांका व अखिल भारतीय तेरापंथ किशोर मंडल के सदस्य कुलदीप छाजेड ने किया ।

तेरापंथी सभा एवम् तेरापंथ युवक परिषद् की ओर से प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कर्ता को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया एवम् सभी प्रतियोगियो को सम्मानित किया गया। सभी ने इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *