सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाई स्व. मक्खन जोशी की पुण्यतिथि

सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाई स्व. मक्खन जोशी की पुण्यतिथि
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मंदिरों में सफाई, कारसेवकों का सम्मान, गोवंश को खिलाई लापसी, जोशी के व्यक्तित्व-कृतित्व का किया स्मरण

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 14 जनवरी। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी की 23वीं पुण्यतिथि को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मक्खन जोशी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आह्वान पर धर्मस्थलों में स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान गंगेश्वर महादेव मंदिर में साफ सफाई की गई। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर के स्थापना दिवस तक विभिन्न धर्म स्थलों में साफ-सफाई तथा स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।

दूसरी ओर सनातन संस्कृति रक्षा मंच द्वारा स्व. मक्खन जोशी की स्मृति में कार सेवकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर अभिनंदन किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान गेवर चंद जोशी, सतीश किराडू, कन्हैयालाल, जगदीश ओझा, राजा सेवग और अनिल आचार्य का सप्तनिक विभिन्न विद्वजनों का श्रीराम दुपट्टा तथा राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के राम और शरद कोठारी बंधुओं का स्मरण भी किया गया।

इस दौरान गंगाशहर स्थित नंदी गौशाला में नंदी गोवंश के लिए औषधि गुण वाली लापसी तथा गुड़ व चारा दिया गया। इस दौरान स्व. मक्खन जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अविनाश जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष को भी बुजुर्गों को समर्पित किया जाएगा तथा ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान’ के दूसरे चरण के तहत वर्ष पर्यंत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।

नयाशहर कार्यालय में ‘स्व. मक्खन जोशी: बीकानेर के राजनैतिक फलक पर’ विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान मक्खन जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

जोशी परिवार द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन भी करवाया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद नरेश जोशी, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित, कुणाल जोशी, मनीष शर्मा, महेंद्र भादानी, ऋषभ जोशी, अतुल, नवनीत पुरोहित, बंशी कच्छावा आदि साथ रहे।

विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

स्व. मक्खन जोशी को विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। विप्र फाउंडेशन, कृषि मंडी समिति, पुष्करणा जागृति मंच, रंगीला फाउंडेशन सहित अनेक संस्थानों ने मक्खन जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राजनैतिक क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित किए गए आयामों पर चर्चा की गई।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *