शिवबाड़ी में कल ‘गीता ज्ञान लेख परीक्षा’ का आयोजन

सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में शुक्रवार को लगेगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 नवंबर । परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा, आशीर्वाद एवं अनुकम्पा से श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि जी महाराज के सान्निध्य में श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में गीता ज्ञान लेख परीक्षा का आयोजन कल, रविवार, 30 नवंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक होगा। यह परीक्षा विशेष रूप से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परीक्षा का विषय और पुरस्कार
पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि जी महाराज ने परीक्षा का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि गीता लेख परीक्षा का विषय “चरित्र निर्माण में गीता का महत्व” रखा गया है, जिसकी अधिकतम शब्द सीमा 2000 शब्द निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹2100, ₹1100 एवं ₹500 का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं संवित् साहित्य देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पाँच विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप ₹250 नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं संवित् साहित्य देकर सम्मानित किया जाएगा।

pop ronak

सफल आयोजन हेतु तैयारी
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि कल आयोजित होने वाली गीता ज्ञान लेख परीक्षा के सफल आयोजन हेतु पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानन्दगिरि जी महाराज के सान्निध्य में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विभिन्न कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं ताकि यह पुनीत कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *