राजकीय बालिका विद्यालय उदयरामसर की छात्रा गोमती का एनएमएमएस (NMMS) छात्रवृत्ति हेतु हुआ चयन

राजकीय बालिका विद्यालय उदयरामसर की छात्रा गोमती का एनएमएमएस (NMMS) छात्रवृत्ति हेतु हुआ चयन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • प्राचार्य सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने जताई प्रसन्नता, दी बधाई

उदयरामसर (बीकानेर), 28 मई। शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण अंचल की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी क्रम में स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर की कक्षा 8वीं की मेधावी छात्रा गोमती पुत्री ओमप्रकाश का चयन राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के अंतर्गत हुआ है। इस शानदार सफलता से विद्यालय सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परीक्षा के कठिन मानदंडों को पार कर बनाई मेरिट में जगह
विद्यालय के प्राचार्य रतन लाल छलाणी ने इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता (NMMS) छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों के चयन हेतु जिला स्तर पर एक कठिन परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा कक्षा आठवीं के स्तर पर होती है।

pop ronak

प्राचार्य ने बताया कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को इस परीक्षा के अंतर्गत दो मुख्य चरणों— मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा (SAT) से गुजरना होता है। छात्रवृत्ति के लिए दोनों ही परीक्षणों को कुल मिलाकर कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। इसके बाद उत्तीर्ण विद्यार्थियों की जिलावार कट-ऑफ और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है, जिसमें छात्रा गोमती ने अपनी मेहनत की बदौलत स्थान सुरक्षित किया।

4 साल तक मिलेगी आर्थिक संबल, आगे की राह होगी आसान

इस योजना के तहत चयनित होने पर मेधावी छात्रा गोमती को कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक (अगले 4 वर्षों तक) अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। इस आर्थिक सहायता से छात्रा को अपनी उच्च स्कूली शिक्षा बिना किसी वित्तीय बाधा के पूरी करने में बड़ा संबल मिलेगा।

विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासियों ने दी बधाई

छात्रा गोमती की इस गौरवान्वित करने वाली सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य रतन लाल छलाणी, उपप्राचार्य अजय गोदारा, सुनीता चंदेल, ममता जोशी, व्याख्याता नीतू कुमारी, लक्ष्मी गोयल, वरिष्ठ अध्यापक कृष्ण कुमार शर्मा, आरती कटारिया, अनिता कुमारी, भैरव कुमावत, अनीता यादव, विकास वर्मा, शोभा कुमारी, योगिता भाकर, सूची सरदाना, मोहम्मद शरीफ और मीरा देवी सहित समस्त शिक्षण स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही शाला प्रबंधन समिति (SMC), अभिभावकों तथा समस्त ग्रामवासियों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।