विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट भानुप्रिया जैन ने जैन यूथ क्लब की महिला विंग कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कहा “नारी शक्ति ही समाज के विकास की धुरी”

जैन यूथ क्लब की महिला विंग कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • गंगाशहर के टी.एम. ऑडिटोरियम में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने सुश्री तान्या को नवाजा

बीकानेर, 28 मई। गंगाशहर स्थित टी.एम. ऑडिटोरियम में बुधवार रात को श्री जैन यूथ क्लब की नवनिर्मित महिला विंग (जैन यूथ विंग) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर (All India Level) पर टॉप कर मरुधरा का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा सुश्री तान्या सावनसुखा, उनके पिता तरुण सावनसुखा और माता का अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में बीकानेर और गंगाशहर-भीनासर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी और जैन समाज की संस्थाओं ने तान्या को शॉल, श्रीफल, माला, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी इस असाधारण सफलता को सराहा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

नारी शक्ति हमेशा से समाज में अग्रणी: न्यायाधीश भानुप्रिया जैन

शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (जयपुर) सुश्री भानुप्रिया जैन ने जैन यूथ क्लब की महिला विंग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती वंदना डागा, सचिव श्रीमती उर्मिला बैद सहित पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेविका सुधा रामपुरिया तथा पीबीएम अस्पताल के ओफ्थल्मोलोजी (नेत्र रोग) विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अंजू कोचर मंच पर उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री भानुप्रिया जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज ने हमेशा से नारी शक्ति को पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी स्थान दिया है। उन्होंने मेधावी तान्या को बधाई देते हुए युवाओं को प्रेरित किया और कहा, “कोई भी सफलता शॉर्टकट से नहीं मिलती। हर बड़ी कामयाबी के पीछे कड़ा परिश्रम और परिवार का समर्पण होता है। ईमानदारी व मेहनत से ही सही मुकाम हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने समाज से अपील की कि बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ जैन धर्म और संस्कारों से भी जोड़ा जाए।

बिना ट्यूशन और मोबाइल से दूरी बनाकर पाई सफलता
अभिनंदन से अभिभूत तान्या के पिता तरुण सावनसुखा ने अपनी पुत्री की सफलता के राज साझा करते हुए बताया कि जैन पब्लिक स्कूल में 11वीं तक हमेशा श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली तान्या ने 12वीं की इस महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान ट्यूशन और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय उनके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए।

महिला विंग के गठन से मजबूत होगी सामाजिक एकता
जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, सचिव विशाल गोलछा तथा हेमंत सिंघी ने अतिथियों का स्वागत किया और क्लब की आगामी गतिविधियों से सदन को अवगत करवाया। सचिव विशाल गोलछा ने कहा कि महिला विंग के विधिवत गठन से सामाजिक एकता, धार्मिक संस्कारों और रचनात्मक कार्यों में भारी वृद्धि होगी। किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब नारी शक्ति सक्रिय भूमिका निभाए। इस दौरान जैन यूथ क्लब के दर्शन जैन ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले ‘वर्धमान व्यापार मेले’ की आधिकारिक घोषणा भी की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती वंदना डागा व डॉ. अंजू कोचर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इन प्रमुख संस्थाओं ने किया ऑल इंडिया टॉपर तान्या का सम्मान:
तान्या सावनसुखा के नागरिक अभिनंदन में जैन समाज के विभिन्न गच्छों और संगठनों के पदाधिकारी में मुख्य रूप से जैन यूथ क्लब के संरक्षक हंसराज डागा, नगर विकास न्यास (UIT) के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, सुशील बैद, अजय सेठिया। जैन महासभा के कन्हैयालाल बोथरा, जीतो (JITO) बीकानेर चैप्टर, जीतो यूथ विंग के पुनेश मुसरफ, जीतो महिला विंग की रजनी नाहटा। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, कोषाध्यक्ष फतेहचंद खजांची, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल।
श्री जैन स्वधर्मी फंड के जेठमल सुराणा, श्री शांति विजय सेवा समिति के ऋषभ सेठिया, बैदों का महावीरजी ट्रस्ट के भूपेन्द्र बैद। श्री अखिल भारतीय मूर्ति पूजक युवक संघ के संजय कोचर, कोचर मंदिरात उपाश्रय ट्रस्ट के कृणाल कोचर, सुगनजी महाराज उपासरा ट्रस्ट के सुरेन्द्र खजांची, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के बसंत नवलखा।

श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अजीत मल खजांची व अशोक पारख, श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया, सचिव प्रताप रामपुरिया। खरतरगच्छ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा, मंत्री विक्रम भुगड़ी, उपाध्यक्ष कमल सेठिया तथा खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष मनीषा खजांची व सचिव लीला बेगानी। इसके अलावा महावीर इंटरनेशनल, श्री साधुमार्गी जैन सेवा समिति, समता युवा संघ, समता महिला व बहू मंडल (गंगाशहर-भीनासर), बीकानेर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला एवं कन्या मंडल, हुकुमगछिय शांत क्रांति महिला संघ, श्री जिनेश्वर युवक परिषद, श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ, सुगनजी देवी जेसराज बैद अस्पताल और ज्ञान वाटिका व संघों के प्रतिनिधियों ने तान्या का बहुमान किया।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *