राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने ली बीकानेर के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने ली बीकानेर के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • टीबी और नशा मुक्त बीकानेर के लिए समन्वित प्रयास करने के दिए निर्देश

बीकानेर, 16 अक्टूबर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि बीकानेर जिले को टीबी मुक्त और नशाखोरी से पूरी तरह मुक्त बनाने की दिशा में सतत, प्रभावी और समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा बच्चों के स्कूल ड्रॉप आउट (बीच में पढ़ाई छोड़ने) की समस्या को पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राज्यपाल श्री बागडे ने शुक्रवार को बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

pop ronak

टीबी उन्मूलन के पांच बिंदुओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

राज्यपाल ने बैठक के दौरान कहा कि टीबी के प्रत्येक संभावित मरीज की बेहतर स्क्रीनिंग की जाए तथा प्रभावित परिवारों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सहायता समय पर सुनिश्चित हो। मरीज के उचित इलाज और देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के पांचों बिंदुओं की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों की बैठकों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस अभियान की चर्चा की जाए तथा इसके कारणों व निवारण की जानकारी साझा की जाए।

नशा मुक्त भारत अभियान और सख्त कार्रवाई के निर्देश

सीमान्त क्षेत्र होने के कारण बीकानेर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सतर्कता पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि नशे से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। नशा करने वाले युवाओं और व्यक्तियों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि नशीली सामग्री का भंडारण, विक्रय या इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों के विरुद्ध भी निरंतर अभियान चलाने को कहा गया। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर पटवारी, ग्राम सेवक और स्थानीय मशीनरी को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

शिक्षा की गुणवत्ता और ड्रॉप आउट रोकने पर जोर

सरकारी विद्यालयों में नामांकन और ड्रॉप आउट की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों के प्रबोधन के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि शिक्षा का स्तर सुधरे। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़े और कोई भी छात्र स्कूल ड्रॉप आउट न बने। उन्होंने बच्चों को रोचक कहानियों और आधुनिक माध्यमों से पढ़ाने पर जोर दिया, जिससे उनमें सीखने की जिज्ञासा बढ़े। बैठक के दौरान उन्होंने नीट (NEET) परीक्षा के लिए सरकारी व निजी विद्यालयों के आवेदनों और सफलता की दर की भी जानकारी ली।

बैठक में जिला कलेक्टर निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

 

खाओसा