माली सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में 150 मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

माली सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में 150 मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 जून। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में शनिवार को “माली सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के होनहार विद्यार्थियों और खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े लगभग 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में समाज के कई विशिष्ट अतिथियों का भी विशेष बहुमान किया गया, जिनमें डॉ. पी.के. सैनी, श्रीमती रीना कच्छावा, गोकुल सांखला, देवेन्द्र गहलोत, अशोक पंवार, रणछोड़ सिंह गहलोत एवं दीपक गहलोत शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवेन्द्र गहलोत रहे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और समाज का गौरव बढ़ाया है। इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए उन्हें विशेष रूप से नवाजा गया।

pop ronak

समारोह के दौरान लक्षिता माली एवं शोभा कच्छावा ने योगासन की बेहद आकर्षक और कठिन प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सफल आयोजन में अंकुश गहलोत, संजय सांखला एवं सपना तंवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में कोर कमेटी सदस्य मुरली गहलोत सहित कार्यकर्ता रजत गहलोत, किशन गहलोत, भानु तंवर, मनोज कच्छावा, मनोज भाटी, महेश कुमार तंवर, मोहित भाटी, विष्णु भगवान तंवर और महिला कार्यकर्ता निशा कच्छावा व दिशा टॉक ने सक्रिय योगदान दिया। समारोह में मौजूद समाज बंधुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

sjps
sesumo school