शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक के बाद एक लोग तोड़ते रहे दम, छह की मौत

शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक के बाद एक लोग तोड़ते रहे दम, छह की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

यमुनानगर , 8 नवम्बर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव मंडेबरी व पंजेटा का माजरा में छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों की मौत का कारण जहरीली शराब पीना माना जा रहा है। मरने वालों में मंडेबरी गांव का सुरेश कुमार(45), विशाल (27), सोनू (27) व सुरेन्द्र और पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद (70) शामिल हैं।
उधर, बुधवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का का संस्कार कर दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इन पांचों का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया इसलिए मौत की वजह जहरीली शराब ही थी, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। जान गंवाने वाले छठे शख्स, विशाल का संस्कार नहीं किया गया।
जहरीली शराब की वजह से जान गंवाने वाले पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह के बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता की जान जहरीली शराब की वजह से गई है। उनके पिता ने गांव के पास वाले ठेके से ही शराब खरीदी थी।
सोनू ने बताया कि परिवार में उनके पिता कमाने वाले इकलौते शख्स थे। उसने सरकार से अपील की कि जहरीली शराब बेचने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

यमुनानगर में वार्ड- 19 की महिला पार्षद के पति शिवराम ने बताया कि कुछ लोग गांव में खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। इन लोगों की मौत के लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। शिवराम ने आरोप लगाया कि अवैध तरीके से शराब बेचने वाले लोगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।

उधर जैसे जी प्रशासन को एक साथ छह लोगों की मौत की बात पता चली। प्रशासन के हाथ पैर फुल गए और पूरा प्रशाासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और गांव में लोगों के एक के बाद हुई मौत के कारणों का पता किया। उधर, छह लोगाें की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद इन सभी को उल्टियां शुरू हो गई और कुछ ही देर में एक के बाद एक, छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर परिवार के लोगों ने सुरेश, सोनू, सुरेंद्र, स्वर्ण सिंह और मेहरचंद का का संस्कार कर दिया गया। इन पांचों का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया इसलिए मौत की वजह जहरीली शराब ही थी, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *