अपना घर आश्रम’ के समर्पित सेवादार राजू शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अपना घर आश्रम' के समर्पित सेवादार राजू शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 23 अक्टूबर। ‘अपना घर आश्रम’, जो दीनहीन और असहाय लोगों की सेवा के लिए जाना जाता है, ने अपने समर्पित सेवादार और मेडिकल प्रभारी राजू शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजू शर्मा का हाल ही में एक कार दुर्घटना में देहान्त हो गया था। आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया कि राजू शर्मा न केवल आश्रम के कर्मचारी के रूप में काम करते थे, बल्कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ‘प्रभुजनों’ (असहाय लोगों) की सेवा और देखभाल करते थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

500 से अधिक असहाय लोगों को दिया नया जीवन

pop ronak

सचिव जुगल राठी ने बताया कि स्व. राजू शर्मा की सेवाएं आश्रम में हमेशा याद रखी जाएंगी। राजू शर्मा ने वर्ष 2013 से लेकर अब तक पाँच सौ से अधिक असहाय लोगों का रेस्क्यू किया और आश्रम में उनकी सेवा तथा उपचार सुनिश्चित करके उन्हें एक नया जीवन प्रदान किया। उनके इस समर्पण को देखते हुए, ‘अपना घर आश्रम’ ने दिवंगत राजू शर्मा की याद में एक विशेष ‘रेस्क्यू अभियान’ चलाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत असहाय लोगों को रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा और उपचार हेतु भर्ती किया जाएगा।

उपस्थित गणमान्यों ने मौन रखकर दी पुष्पांजलि

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर और पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. राजू शर्मा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. कपिल, संजय जैन सांड, सुरेश गुप्ता, अनन्तवीर जैन, द्वारका प्रसाद पचीसिया, विजय बाफना, ओम मोदी, दिनेश राठी, राजकुमार पचीसिया, नवीन सोलंकी, आदर्श शर्मा, सुखदेव चायल, किशन लोहिया, दिनेश भदोरिया, अमित भाटिया, प्रेमरतन जोशी, सुशील कुमार यादव, ममता राठी, माया, डॉ. आशीष सोलंकी, सोनू कुन्तल, झंवर लाल सुथार और दानवीर गुर्जर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *