ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने उदासर मे किया नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने उदासर मे किया नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 सितम्बर। ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा संचालित “जागृति- नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम” के तहत उदासर के एस.एन. मेमोरियल विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर के साथ गांव में भी युवाओं व बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना व नशे के शारीरिक मानसिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में जानकारी देना | एंटी करप्शन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजू मूलचंदानी ने बच्चों को बताया की नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं पूरे परिवार की खुशियों को प्रभावित करता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में सचिव सुरेंद्र जोशी ने उपस्थित सभी जनों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई व नशा बेचने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही का संदेश दिया | संस्थान सदस्य नीरज जुनेजा व श्री कृष्ण ने कहा कि हमें उम्मीद है हमारे साथ इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे और अपने जिले को नशा मुक्त बना सकेंगे।कार्यक्रम में बच्चों की पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसका उद्देश्य बच्चों को हर तरह के नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाना व उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना है।
लोकेश, पुष्पेंद्र ,रितिका ,मयंक ,आईना ,तनिष्कआदि विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा मोमेंटो, मेडल, पेन, टॉफी आदि देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा भाटी ने सबका आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम को सफल बनाने मे निरमा, जगदीश, चंदन, पूजा, इंदु ,राधिका ,रंजना, घनश्याम गोस्वामी आदि की भूमिका रही।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *