आईएएस महेंद्र खड़गावत पहुंचे कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी में, पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग

आईएएस महेंद्र खड़गावत पहुंचे कर्मचारी राज्य बीमा निगम डिस्पेंसरी में, पचीसिया ने उठाई सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 16 जून । बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में संचालित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) डिस्पेंसरी संख्या 2 का मंगलवार को संयुक्त शासन सचिव, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, आईएएस महेंद्र खड़गावत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संघ के पदाधिकारियों के साथ आईएएस खड़गावत का आत्मीय स्वागत किया और औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों की चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संयुक्त शासन सचिव को अवगत कराया कि इस डिस्पेंसरी में वर्तमान में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों की ओपीडी (OPD) रहती है, जिसमें अधिकांश औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले पंजीकृत श्रमिक होते हैं। पचीसिया ने प्रमुखता से मांग उठाई कि वर्तमान में इलाज हेतु आने वाले इन श्रमिकों के लिए इस डिस्पेंसरी में सीबीसी (Complete Blood Count) मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में बीमार श्रमिकों को खून की सामान्य जांच करवाने के लिए भी अन्य दूरदराज के सरकारी अस्पतालों या निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों नष्ट होते हैं।

pop ronak

पिछले कई दशकों से संघ कर रहा है डिस्पेंसरी का रखरखाव
वार्ता के दौरान पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए पिछले कई दशकों से इस डिस्पेंसरी भवन का पूर्ण रखरखाव और आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। इस डिस्पेंसरी के सुचारू संचालन के कारण ही रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास की विभिन्न कॉलोनियों में निवास करने वाले ईएसआई (ESI) से पंजीकृत हजारों श्रमिकों और उनके परिजनों को त्वरित चिकित्सा लाभ मिल पा रहा है।

आईएएस महेंद्र खड़गावत ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि विभाग श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों के आड़े आने वाली हर कमी को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा और इस डिस्पेंसरी में सीबीसी मशीन सहित अन्य सभी आवश्यक संसाधनों व चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित करवाई जाएगी।

500 वर्षों के इतिहास को समेटे आर्ट गैलरी का किया अवलोकन
औपचारिक निरीक्षण और वार्ता के पश्चात, अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संयुक्त शासन सचिव महेंद्र खड़गावत को बीकानेर जिला उद्योग संघ भवन में एक ही छत के नीचे स्थापित की गई विशेष आर्ट गैलरी का अवलोकन करवाया। इस ऐतिहासिक आर्ट गैलरी में बीकानेर के गौरवमयी 500 वर्षों के इतिहास, संस्कृति और औद्योगिक विकास के सफर को बेहद खूबसूरत चित्रों व कलाकृतियों के माध्यम से सहेजा गया है। आईएएस खड़गावत ने इस अनूठी गैलरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध उद्यमी और संघ के पदाधिकारी निष्ठा पारख, केदारनाथ अग्रवाल, निर्मल पारख तथा राजीव शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school