प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ और ‘गुरु गौरव’ से सम्मानित; बीकानेर में हुआ दोहरा सम्मान
प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी 'लाइफटाइम अचीवमेंट' और 'गुरु गौरव' से सम्मानित; बीकानेर में हुआ दोहरा सम्मान



बीकानेर,18 सितम्बर । शिक्षा, शोध, साहित्य सृजन, युवा प्रेरणा तथा रोजगार-स्वरोजगार के क्षेत्र में विगत 45 वर्षों से निरंतर सक्रिय मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन के सीईओ, पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिंतक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी का दोहरा सम्मान किया गया है। बीकानेर में आयोजित दो अलग-अलग भव्य समारोहों में उन्हें प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ तथा ‘गुरु गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।


बीकाजी ग्रुप चेयरमैन व तकनीकी विवि के कुलगुरु ने दिया ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड


रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल, नरसी ग्रुप एवं अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम समारोह में डॉ. बिनानी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
सम्मानित करने वाले अतिथि: बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. अखिल रंजन गर्ग, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल के अध्यक्ष विपिन लड्ढा, रोटेरियन राजेश चूरा तथा नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री।
संभागीय आयुक्त व वेटरनरी विवि के कुलगुरु के हाथों मिला ‘गुरु गौरव सम्मान’
लोकराग फाउंडेशन और डॉ. श्याम अग्रवाल शिशु हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय समारोह में प्रोफेसर बिनानी को ‘शिक्षक/गुरु गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया।
सम्मानित करने वाले अतिथि: बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, राजस्थान वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. सुमंत व्यास, सुप्रसिद्ध शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल तथा वरिष्ठ साहित्यकार व व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा।
इंदिरा गांधी नहर पर शोध और ‘युवा उड़ान’ के लिए पहचान
प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने विश्व प्रसिद्ध इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) पर गहन शोध कर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी चर्चित पुस्तक “युवा उड़ान” युवाओं और पाठकों के बीच मोटिवेशनल आर्टिकल्स के लिए काफी लोकप्रिय रही है।
दोहरा सम्मान मिलने पर बीकानेर के शिक्षाविदों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
