अरजनसर पहुंचा आईजीएनपी का पानी, कल तक भरेंगे जलाशय, 20 मई से शहर में सुचारू होगी सप्लाई

बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित हुई जलापूर्ति
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • बीकानेर के लिए बड़ी राहत

बीकानेर, 18 मई। नहरबंदी के कारण लंबे समय से भीषण जल संकट का सामना कर रहे बीकानेर वासियों के लिए सोमवार को राहत की बड़ी खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) का पानी मसीतावाली हेड से रवाना होने के बाद बीकानेर जिले की सीमा में स्थित अरजनसर तक पहुंच चुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह पानी सोमवार देर रात तक बीछवाल जलाशय और मंगलवार सुबह तक शोभासर जलाशय में प्रवेश कर जाएगा। जलाशयों में पर्याप्त पानी का स्टॉक होने के बाद आगामी 20 मई से पूरे शहर में पेयजल की सुचारू सप्लाई शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पानी की आवक की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सोमवार को स्वयं शोभासर जलाशय का धरातलीय निरीक्षण किया और वहां पानी के भंडारण व वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, जलदाय विभाग ने स्पष्ट किया है कि नहरबंदी खुलने के बाद शुरुआती एक-दो दिनों तक पाइपलाइनों में दूषित या मटमैला पानी आने की संभावना रहती है, इसलिए सिस्टम को पूरी तरह स्थिर और शुद्ध पानी की नियमित सप्लाई बहाल करने में थोड़ा अतिरिक्त समय लग सकता है। तब तक अगले दो दिनों के लिए पुराने स्टॉक से जलापूर्ति की व्यवस्था बनाई जा रही है।

pop ronak

दूसरी ओर, शहर में पानी की किल्लत का फायदा उठाकर निजी टैंकर संचालकों द्वारा पानी की भारी कालाबाजारी करने का मामला भी गरमाया हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा प्रति टैंकर ₹105 की दर निर्धारित किए जाने के बावजूद, बेकाबू हो चुके टैंकर संचालक मजबूर जनता से ₹1000 तक वसूल रहे हैं। जिला कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए करीब 10 गुना अधिक कीमत पर पानी बेचा जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी मुनाफाखोर टैंकर संचालक पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से आमजन में गहरा आक्रोश है।