कपड़ा सप्लाई की आड़ में नशीले पदार्थों का काला कारोबार

कपड़ा सप्लाई की आड़ में नशीले पदार्थों का काला कारोबार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

लोडिंग टैक्सी के टूल बॉक्स से 136 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जोधपुर, 25 जून । जोधपुर की उदयमंदिर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए कपड़ा सप्लाई की आड़ में चल रहे ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध लोडिंग टैक्सी के टूल बॉक्स से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD-मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में टैक्सी सवार दो सप्लायरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई ड्रग्स का कुल वजन करीब 136 ग्राम आंका गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

pop ronak

उदयमंदिर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली थी कि कपड़ा परिवहन करने की आड़ में एक लोडिंग टैक्सी से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप शहर में सप्लाई होने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोहनपुरा पुलिया के पास विशेष नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक लोडिंग टैक्सी को रुकवाया गया। जब पुलिस ने टैक्सी की गहनता से तलाशी ली, तो चालक सीट के पास बने टूल बॉक्स के भीतर छिपाकर रखी गई 136 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

ओसियां और फलोदी के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर, पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी

पुलिस ने इस अवैध तस्करी के मामले में खमूराम (24) पुत्र आदुराम जाट, निवासी एकलखोरी (थाना ओसियां, जोधपुर) तथा सुनील (33) पुत्र मामराज विश्नोई, निवासी अजासर (थाना चाखु, जिला फलोदी) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण इलाकों से नशीले पदार्थ लाकर जोधपुर शहर के युवाओं और शैक्षणिक क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की फिराक में थे। उदयमंदिर थाना पुलिस अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि इस पूरे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क, मुख्य सप्लायर और खरीदारों के नाम उगलवाए जा सकें। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर में सक्रिय ड्रग माफियाओं को एक बड़ा झटका लगा है।

sesumo school
sjps