आरपीएससी से चयनित कनिष्ठ सहायकों की वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति की मांग

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक से की वार्ता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक से की वार्ता; जयपुर से शॉर्टलिस्ट आते ही तत्काल कार्रवाई का मिला आश्वासन

बीकानेर, 24 जून । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा चयनित कनिष्ठ सहायक भर्ती 2018 के कार्मिकों को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत करने की मांग अब तेज हो गई है। इस संबंध में शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शिक्षा निदेशक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा और इस प्रशासनिक प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए विस्तृत वार्ता की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक से जयपुर और बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति (DPC) की प्रक्रिया को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने का आग्रह किया। वार्ता के दौरान निदेशक ने शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि जैसे ही जयपुर मुख्यालय से शॉर्टलिस्ट (पात्र अभ्यर्थियों की सूची) प्राप्त होगी, इस ज्ञापन पर तत्काल और सकारात्मक रूप से प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

pop ronak

विलंब से हो रहा आर्थिक नुकसान, तुरंत कार्रवाई की मांग: कमलनारायण आचार्य

प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने निदेशक महोदय से पुरजोर शब्दों में निवेदन किया कि इस पदोन्नति प्रकरण को प्राथमिकता पर लेते हुए तुरंत निस्तारण किया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि प्रक्रिया में देरी होने के कारण संबंधित मंत्रालयिक कर्मचारियों और अधिकारियों को न केवल समय पर पदोन्नति मिलने का नुकसान हो रहा है, बल्कि वे लंबे समय से वित्तीय लाभ (आर्थिक नुकसान) से भी वंचित हैं। निदेशक ने संघ की मांगों को तर्कसंगत मानते हुए इस पूरे मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

sesumo school
sjps