भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश 1 वोट से जीते, वोट डालने के कुछ देर बाद मां का निधन

भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश 1 वोट से जीते, वोट डालने के कुछ देर बाद मां का निधन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • मां के आखिरी वोट ने दिलाई जीत

भरतपुर, 24 सितंबर। राजस्थान के भरतपुर जिले की नदबई नगरपालिका चुनाव में एक बेहद भावुक और आंखें नम कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक मां ने अस्वस्थ होने के बावजूद पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने बेटे के पक्ष में मतदान किया और उसके कुछ ही देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। जब मतगणना के नतीजे घोषित हुए, तो बेटा महज एक वोट के अंतर से विजयी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नदबई नगरपालिका चुनाव में जगदीश प्रसाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई थी। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मजबूत उम्मीदवार रामशरण से था। वोटिंग के दिन जगदीश की मां की तबीयत काफी खराब थी, लेकिन अपने बेटे को पहली बार चुनावी मैदान में देखकर वे मतदान करने के लिए उत्सुक थीं। जगदीश स्वयं अपनी मां को सहारा देकर पोलिंग बूथ तक लाए, जहां उन्होंने अपना वोट डाला।

pop ronak

मतदान के बाद घर लौटने पर शाम को उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। एक ओर जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं दूसरी ओर चुनावी नतीजों का इंतजार था।

जब मतगणना संपन्न हुई तो आंकड़े बेहद चौंकाने वाले रहे। निर्दलीय उम्मीदवार जगदीश प्रसाद को कुल 151 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामशरण को 150 वोट प्राप्त हुए। मात्र एक वोट के अंतर से मिली इस अप्रत्याशित जीत के बाद पूरे क्षेत्र में यही चर्चा रही कि मां का अंतिम वोट ही बेटे की जीत का आधार बना। समर्थकों की बधाई के बीच विजयी प्रत्याशी जगदीश अपनी दिवंगत मां को याद कर भावुक हो उठे।