बीकानेर में 11 वा चातुर्मास व 41 वा सावन मास पूजन पूर्णाहुति पर संतों का सानिध्य रहेगा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आयोजन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026


बीकानेर , 26 नवम्बर।
बीकानेर में 11 वा चातुर्मास व 41 वा सावन मास पूजन अनुष्ठान का 152 दिवस के दिव्य अनुष्ठान की पूर्णाहुति पूर्णिमा 27.11.2023 सोमवार को यज्ञ पूजन महाआरती के विशेष अनुष्ठान के साथ होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूर्णाहुति पर संतों का सानिध्य रहेगा

pop ronak

भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ,श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आहूत 11 वा चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 वा सावन मास पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की अगुवाई में 152 दिवस से लगातार जारी दिव्य व विशेष अनुष्ठान की पूर्णाहुति पूर्णिमा 27.11.2023 सोमवार को धनिनाथ गिरीमठ कोटगेट बीकानेर के प्रांगण में प्रातः 8.00 बजे से पूजन यज्ञ व महा आरती के साथ होगी पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन यज्ञ आदि दिव्य कर्म करेंगे इनके साथ उपस्थित सनातन धर्मावलम्बी भी पूजन कर यज्ञ में आहुतिया देंगे। चातुर्मास अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर हरिद्वार के स्वामी श्री मोहनदास जी महाराज , ओसिया जोधपुर के स्वामी श्री अमरानंद जी महाराज , चित्रकूट के स्वामी श्री तपेश्वरानन्द जी महाराज का सानिध्य रहेंगा।

152 दिवस का दिव्य एवं भव्य अनुष्ठान ने बीकानेर के सनातन धर्म में नया इतिहास लिखा है जो हर बीकानेर वासी हेतु गर्व की बात हुई है जिले / शहर के 108 मंदिरों में पूजन अनुष्ठानो के साथ दिव्य अनुष्ठान होना अनुपम ईश्वरीय कृपा रही है।
यह अनुष्ठान सनातन जागृति एवम् सनातन पर्वों को पारंपरिक रूप से सभी सनातन धर्मावलम्बियों की सामूहिक उपस्थिति व सहभागिता के पावन से उद्देश्य से पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित श्री योगेन्द्र कुमार दाधीच द्वारा पिछले पाँच माह से लगातार किया गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *