शांतिनाथजी के मंदिर में पूजा में उत्साह, भक्ति के साथ नृत्य

शांतिनाथजी के मंदिर में पूजा में उत्साह, भक्ति के साथ नृत्य
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवम्बर। श्री चिंतमणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं व उनके अभिभावकों ने भक्ति गीतों के साथ रविवारीय जिनालय पूजा अभियान के तहत रविवार को नाहटा चौक के भगवान शांतिनाथ जैन मंदिर में पूजा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा व रविवारीय जिनालय पूजा के समन्यवक पवन खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में भगवान शांतिनाथ के मंदिर में स्थापित श्री अधिष्ठायक देव, भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ, भगवान कुंथुनाथ, वासु पूज्य स्वामी, मुनिश्वर स्वामी, चंदा प्रभु, गौतम स्वामी, चौथे दादा गुरु जिन चन्द्र सूरि, सम्मेत शिखरजी, जैनाचार्य देव चन्द्र, भैरव आदि की प्रतिमाओं की पूजा की गई। पूजा के दौरान बालक-बालिकाओं व श्राविकाओं ने उत्साह व भक्ति साथ नृत्य भी किया। आध्यात्मिक योगी जैनाचार्य देवचन्द्र महाराज द्वारा रचित पूजा में नवंकार महामंत्र का जाप किया गया तथा स्तोत्र, दोहों, भजनों के साथ भगवान महावीर स्वामी की पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेध,फल, अर्ध्य, वस्त्र पूजा कर आरती की गई। स्नात्र पूजा के बाद भीखमचंद नाहटा, जतनमल नाहटा, चंदराज व नरेश गोलछा परिवार की ओर से बच्चों का प्रभावना से अभिनंदन किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सोमवार को निकलेगी भगवान महावीर की सवारी

चिंतामणि जैन मंदिर में होगी विशेष आरती व दीपमाला

बीकानेर, 26 नवम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा 27 नवम्बर सोमवार को भुजिया बाजार के प्राचीन चिंतामणि जैन मंदिर से भगवान महावीर की सवारी सुबह साढ़े नौ बजे निकलेगी। मंदिर में सुबह सात बजे स्नात्र पूजा, सवा आठ बजे ध्वजारोहण, शाम को 108 दीपकों की शाम साढ़े बजे आरती होगी।

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया प्रत्येक रविवार को विभिन्न जिनालयों में ज्ञानवाटिका के बच्चों व उनके अभिभावकों से स्नात्र पूजा के लिए प्रेरित करने वाले पवन पारख, ज्ञान सेठिया व सुनिता नाहटा,कनिका बोथरा के नेतृत्व में चिंतामणि जैन मंदिर में स्नात्र पूजा की जाएगी।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास मंत्री चन्द्र पारख ने बताया कि चिंतामणि जैन मंदिर से भगवान महावीर की सवारी रवाना होकर नाहटा चौक के भगवान आदिनाथजी, शांतिनाथजी मंदिर, गोलछा, खजांची, रामपुरिया-राखेचा मोहल्ला, आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी मंदिर, बांठियों का चौक, सिपानी मोहल्ला, कपड़ा बाजार, सुपारी बाजार, बच्छावतों का मोहल्ला,डागा, झाबक मोहल्ला होते हुए गोगागेट के बाहर गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचेगी।

गौड़ी पार्श्वनाथ में सवारी का पड़ाव 27 व 28 नवम्बर को रहेगा। गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में 28 नवम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे बड़ी पूजा होगी। बुधवार 29 नवम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे गौड़ी पार्श्वनाथ से सवारी पुनः रवाना होकर विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए आरंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में विभिन्न भजन मंडलियां लोक व फिल्मी गीतों की तर्ज पर आधारित भक्ति गीत पेंश करेंगी। चांदी की भगवान की चांदी की पालकी, कल्पवृक्ष, भगवान महावीर के आदर्शों से संबंधित तेल चित्र शामिल होंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *