भक्त मंडल की बैठक में पुनरासर हनुमान के मंदिर के पुनरुद्धार कार्य को सफल बनाने का किया आह्वान

भक्त मंडल की बैठक में पुनरासर हनुमान के मंदिर के पुनरुद्धार कार्य को सफल बनाने का किया आह्वान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 25 अगस्त। पुनरासर स्थित हनुमान मन्दिर के पुनरुद्धार के भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पुनरासर में भक्त मण्डल की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इस दौरान बीकानेर के भक्तों ने आमजन से कार्यक्रम को सफल बनाने व पूर्ण रूप से सहयोग करने का आह्वान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर निर्माण सहयोगकर्ता मनमोहन हर्ष ने कहा कि भक्तों की भावना है कि मंदिर का भव्य का निर्माण हो। वैश्य समाज के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि जैसे कई वर्षों बाद जैसे प्रभु श्री राम का मंदिर बना, वैसे ही रामजी के बाद हनुमान जी का भव्य मन्दिर बनने जा रहा है। इसे देखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति आतुर है।

pop ronak

पुनरासर हनुमान मंदिर के पुजारी ट्रस्ट द्वारा 16 सितंबर (भादवा सुदी तेरस, सोमवार) को मन्दिर के पुनरुद्धार का कार्य प्रारम्भ करवाया जा रहा है। बैठक में बीकानेर से भतमाल पेड़ीवाल, विजय कुमार हर्ष, विजय बाफना, किशन लोहिया, महेंद्र बोथरा, लोकेश करनानी, गोपाल बिस्सा, रवींद्र व्यास, जितेंद्र बोथरा, चन्द्र प्रकाश व्यास और शिवपालसिंह आदि उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *