शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी

शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 04दिसम्बर। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा पूर्व में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू/नियमित डीपीसी, 86 के वरिष्ठ कर्मचारियों को छोडकर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति देने एवं प्रकरण को उलझाने, तीन सन्तान मामलों में रिव्यु डीपीसी से पूर्व नियमित डीपीसी करने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी स्तरों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं शिक्षा निदेशालय सहित सम्पूर्ण राजस्थान के कार्यालयों एवं शालाओं में 100 प्रतिशत पदों को प्रदर्शित कर पदोन्नति में पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग के माध्यम से करने आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज 31वें दिन प्रातः 11 बजे से जारी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने बताया कि धरने पर प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष, श्री जितेन्द्र गहलोत, आदि बैठे। समर्थन में राजेश व्यास, श्री ताराचन्द सिरोही प्रदेश सलाहकार महासंघ स्वतंत्र, महेन्द्र पाण्डे महामंत्री प्राथमिक माध्यमिक शिक्ष संघ, अविकान्त पुरोहित, किशन पुरी, जगदीश मारू, अजमल हुसैन, सुनील कुमार मिड्ढा, पवन जोशी, रामचन्द्र बाल्मिकी, बंशीलाल जोशी, रामरतन व्यास, किशन कुमार कल्ला, महावीर गुर्जर, राजकुमार तंवर, कमल नयन सिंह, हनुमानदास राठी, उमेश कुमार सेववग, प्रवीण गहलोत, विजय कुमार ओझा, शिव प्रकाश छंगाणी, विक्रमजीत सिंह गुर्जर आदि शामिल हुए।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *