भारत को 10 विकेट से मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में की बराबरी

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर।एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया. इसके साथ ही उसने 1-1 से सीरीज में बराबरी की. पिंक बॉल टेस्ट से उसने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया और डे-नाइट में मुकाबले में एक और जीत हासिल की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

13 डे-नाइट टेस्ट में अब उसके नाम 12 जीत हो गई है. इस मुकाबले मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे. स्टार्क ने पूरे मैच में 8 विकेट और कमिंस ने 7 विकेट चटकाए. वहीं हेड ने 141 गेंद में 140 रन की गेम चेंजिंग पारी खेली. टीम इंडिया ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त ली. इसके जवाब में दूसरी पारी के दौरान भारतीय टीम 175 रन ढेर हो गई और 19 रनों का छोटा लक्ष्य रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से बिना विकेट गंवाए चेज कर लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *