रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल से मिला उद्योग संघ का प्रतिनिधिमंडल

बीकानेर में 40 हजार बीघा गोचर भूमि पर गौ अभयारण्य की मांग: मुख्यमंत्री व मंत्रियों को लिखा पत्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर के औद्योगिक विकास को लेकर जयपुर में मंथन

जयपुर/बीकानेर, 15 मई। बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत बदलने और विस्तार की संभावनाओं को लेकर बीकानेर जिला उद्योग संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में रीको (RIICO) लिमिटेड के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल से मुलाकात की। इस सकारात्मक चर्चा के दौरान बीकानेर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर त्वरित निर्णय लिए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रमुख विकास कार्य और रीको अध्यक्ष के निर्देश

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

तिलम संघ की भूमि पर नए उद्योग: सचिव वीरेंद्र किराडू और संयोजक राजीव शर्मा ने तिलम संघ की रिक्त पड़ी भूमि का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यहाँ 75 से 90 लघु औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं। इस पर अध्यक्ष ने क्षेत्रीय प्रबंधक, बीकानेर को रिक्त भूखंड की मौका रिपोर्ट और पूर्ण विवरण तुरंत मुख्यालय भेजने के आदेश दिए।

आरओबी (ROB) निर्माण: बीछवाल-करणी औद्योगिक क्षेत्र की लिंक रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी की मांग पर अध्यक्ष ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और रेलवे के साथ मिलकर नक्शा और खर्च का एस्टीमेट जल्द प्रस्तुत करने को कहा।

सुरक्षा और सौन्दर्यकरण
फाटक के दोनों ओर हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए।
बीछवाल-करणी क्षेत्र के सौन्दर्यकरण के लिए नेशनल हाईवे पर भव्य एंट्री गेट बनाने का प्रस्ताव और एस्टीमेट मंगवाया गया।

रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प
सड़क, सफाई और बिजली व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का आश्वासन मिला।
रोड नंबर 5 के चौराहे पर ‘उद्योग सर्किल’ बनाने हेतु मौका रिपोर्ट मांगी गई है।
नगर निगम के माध्यम से होने वाले सफाई ठेके को पुनः शुरू करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

प्रतिनिधिमंडल की सक्रियता

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने रीको के प्रबंध निदेशक से भी मुलाकात कर इन समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को बीकानेर आकर उद्यमियों से सीधा संवाद करने के लिए निमंत्रण भी दिया गया।
इस बैठक से बीकानेर के औद्योगिक गलियारों में नई ऊर्जा और विकास की उम्मीद जगी है।

sjps