उद्योग मंत्री राठौड़ बोले- सिरेमिक हब बनाएंगे, रीको के पास फंड की कमी नहीं

भाजपा मंत्री के साथ बीकानेर भाजपा अध्यक्ष
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के इंडस्ट्रियल एरिया में पाइप लाइन से पहुंचेगी गैस

बीकानेर, 11 जून। बीकानेर की इंडस्ट्रियल यूनिट्स को शीघ्र ही गैस पाइप लाइन से मिलेगी। बीकानेर को सिरेमिक हब के रूप में भी तैयार किया जाएगा। यह जानकारी उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया तक गैस पाइप लाइन पहुंचाने और सिरेमिक हब के संबंध में तैयारियां चल रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राठौड़ सर्किट हाउस में उद्योग सहित अनेक विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा- रीको के पास फंड की कोई कमी नहीं है। यहां से प्रस्ताव बनाकर भेजे, फंड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इंडस्ट्री का पैसा इंडस्ट्री में लगे। बीकानेर में इंडस्ट्री, पर्यटन, आमजन का जन जीवन सुधारने आदि को लेकर जो कार्य कई सालों से नहीं हुआ, वो अब होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राज्यवर्द्धन सिंह ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में 11 का अंक शुभ माना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी को 11 साल देश का नेतृत्व करते हो गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि देश को संपन्न राष्ट्र की ओर ले जाने की दिशा में काम हो रहा है।

उद्योग विभाग के मुद्दों पर चर्चा
उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने करणी इंडस्ट्री इलाके में गंदे पानी की समस्या को लेकर सीईटीपी निर्माण को लेकर पूरा एसेसमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट को लेकर शहर की वूलन, कारपेट, सोलर इंडस्ट्री समेत विभिन्न इंडस्ट्री के साथ एमओयू करें।

सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। कहीं सड़क खोदी जा रही है तो वहां सीवरेज के अन्य विभागों के कार्य भी साथ- साथ हों, जिससे आगामी 10 साल तक उस सड़क को फिर से ना खोदना पड़े। उद्योग मंत्री ने बारिश से पहले टूटी सड़कों को ठीक करने, पानी भरने वाले स्थानों पर मलबा डलवाने के निर्देश दिए। हैरिटेज वॉक को लेकर उन्होने फेजवाइज प्लान बनाने और स्थानीय जनता को भी साथ लेकर कार्य करने को कहा।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला मुख्यालय पर सड़कों की खराब स्थिति, करणी इडंस्ट्री एरिया में पूगल रोड़ पर असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लेने, ज्वेलरी एसोसिएशन प्रतिनिधि ने कन्वेंशन सेंटर खोलने के अलावा हार्डवेयर और प्लाईवुड दुकानों से जुड़े लोगों ने पत्थरमंडी की तर्ज पर लोहामंडी-लकड़मंडी बनाने, सीए एसोसिएशन ने शिव वैली में सड़क निर्माण जैसी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी। जिस पर उद्योग मंत्री ने जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, चंपालाल गेदर, मोहन सुराणा, विजय कोचर, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, एडीएम रामावतार कुमावत, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, एसडीएम बीकानेर कुणाल राहड़, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, जिला रोजगार अधिकारी हरगोविंद मित्तल समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरव सेनानियों से किया संवाद
सैनिक कल्याण विभाग मंत्री गौरव सेनानियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राठौड़ ने कहा कि सैनिक राष्ट्र सेवा में बॉर्डर पर तैनात रहता है, लेकिन उसके परिवार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सैनिक के परिवार की जो सुनवाई होनी चाहिए, वह नहीं हो पाती। राठौड़ ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। प्रत्येक जिले में पूर्व सैनिकों की कितनी परिवेदनाएं आईं, कितनों का समाधान हुआ, इसकी मासिक रिपोर्ट प्रत्येक जिले से ली जाएगी।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा- पूर्व सैनिक जहां भी रहे, वहां समाज के हर वर्ग से जुड़कर अपनी पैठ बनाएं। सेना में जो उन्होंने सीखा है, वह समाज को दें। आपकी ट्रेनिंग समाज के काम आए। इस अवसर पर राठौड़ ने शौर्य पदक धारकों, उनके परिजनों और वीरांगनाओं को शॉल, साफा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर वीरेन्द्र ने कहा कि राज्य में तीन नए सैनिक कल्याण कार्यालय ब्यावर, खैरथल और फलौदी में खोले गए हैं। इससे पूर्व सैनिकों को राहत मिली है।
=========

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *