ट्रोले की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 8 जुलाई। राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में स्थित हीरापुरा 200 फीट बाइपास पर बुधवार को एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रोले ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान और अचेत हालत में पिता को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि हीरापुरा 200 फीट बाइपास पर लगातार दूसरे दिन यह बड़ा हादसा हुआ है। इससे ठीक एक दिन पहले, मंगलवार को भी इसी जगह पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया था। उस हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।