इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्रांगण में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर विशेष आयोजन

बीकानेर , 19 जून। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) आगामी 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) की थीम पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्रांगण में करने जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के दो प्रमुख संघटक महाविद्यालयों – इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET), बीकानेर – के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में विशेष रूप से संगीतमय योग का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व सुप्रसिद्ध योग गुरु आचार्य राजेन्द्र जोशी और उनकी सहयोगी वीणा जोशी द्वारा किया जाएगा। इस प्रस्तुति में 5 से 10 वर्ष की आयु वर्ग के नन्हे योग साधक भी भाग लेंगे, जो संगीत के साथ योगासन प्रस्तुत करेंगे।

pop ronak

कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग के सान्निध्य एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न होगा, जिनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय योग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दे रहा है। इस अवसर पर प्रोफेसर गर्ग ने कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह पर्यावरण और समाज के साथ एकता का संदेश भी देता है। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़, जो इस आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा कि यह आयोजन हमारे छात्रों और समाज को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यूसीईटी के प्राचार्य डॉ. यदुनाथ सिंह, तथा विश्वविद्यालय की कुल सचिव श्रीमती रचना भाटिया भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं घटक महाविद्यालयों के सभी शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी भाग लेंगे। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से होगा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग को वैश्विक मंच पर एकता, शांति और स्वास्थ्य के संदेश के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास है, जो इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के परम प्रांगण में आयोजित होगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *