बीकानेर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, इस बार तय समय से पहले मानसून के बारिश की संभावना

बीकानेर में जुलाई के दूसरे सप्ताह से बारिश की संभावना
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 19 जून। राजस्थान में मानसून प्रवेश कर चुका है, ऐसे में बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी इसका बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा है। दरअसल, तेज तापमान में गिरावट के बाद बारिश की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि बादलों की आवाजाही हर रोज की तरह बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से सप्ताहभर तक बारिश की संभावना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसमें गुरुवार को बीकानेर व जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार से इसकी प्रबल संभावना है। 20 जून से 23 जून तक बीकानेर में लगातार बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। हालांकि 24 व 25 जून को भी उम्मीद की जा रही है। ऐसे में 19 जून से 25 जून तक लगातार बारिश बीकानेर संभाग में हो सकती है।

pop ronak

जिले में बारिश 22 जून को

मौसम विभाग ने 19 से 25 जून तक बीकानेर संभाग में बारिश का पूर्वानुमान दिया है। इसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं 22 जून को बीकानेर जिले में भी बारिश की उम्मीद है। इसके बाद कुछ दिन तक बारिश का सिलसिला बीकानेर में भी जारी रह सकता है।

अंतिम सप्ताह में आएगा मानसून

मौसम विभाग की मानें तो जून के अंतिम सप्ताह में मानसून बीकानेर तक पहुंच जाएगा, इससे पहले 22 जून को मानसून की बारिश हो सकती है। रुक-रुक कर और कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *