रैली निकालकर जैन समाज पहुंचा कलेक्ट्रेट

रैली निकालकर जैन समाज पहुंचा कलेक्ट्रेट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • जैन आचार्य को जानबूझकर मारी टक्कर मारने का आरोप

पाली, 2 जून। पाली में सोमवार को श्री संघ सभा पाली के तत्वावधान में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें जैन आचार्य पुंडरीक रत्न सुरिश्वर की जान बुझकर मिनी ट्रक चालक द्वारा हत्या करने की बात कही। उन्होंने मामले में पुख्ता जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान श्री संघ सभा पाली के अध्यक्ष रमेशचंद मरलेचा, सचिव उत्तमचंद मुथा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, अनिल भंडारी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे।

pop ronak

मिनी ट्रक ने मारी थी टक्कर

बता दें कि 28 मई की सुबह जैन आचार्य पुंडरीक रत्न सुरिश्वर (70) अन्य जैन संतों के साथ विहार करके पाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जाडन गांव के निकट हाईवे पर मिनी ट्रक चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिनकी मौत हो गई। घटना को लेकर जैन संत मुनि महविवेह विजय ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वे सभी विहार करते हुए आ रहे थे। इस दौरान जाडन की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक चालक ने जानबूझकर हाईवे से मिनी ट्रक को नीचे उतारा जिसकी चपेट में आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर आ गए। हादसे के बाद मिनी ट्रक ड्राइवर तेज गति से भाग गया। घायल मुनि को तुरंत उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट में ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *