जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार

नामकरण संस्कार कार्यक्रम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 8 नवम्बर। भीनासर निवासी स्व सुनील कुमार बैद के सुपुत्र एवं पुत्रवधू नवीन मोना बैद के नवजात पुत्री रत्न का नामकरण संस्कार कार्यक्रम निवास स्थल भीनासर में 07नवम्बर को सुबह जैन संस्कार विधि से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जैन संस्कारक भरत गोलछा, विनीत बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार सहित नामकरण का कार्यक्रम मंगलपाठ के साथ संपन्न करवाया। जैन संस्कारक विनीत बोथरा ने मंगल भावना यंत्र की विवेचना की, साथ ही धार्मिक गीतिकाओं का संगान भी समवेत स्वरों में किया गया।
भरत गोलछा ने नामकरण पत्रक का वाचन किया, सभी ने ॐ अर्हम से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। जैन संस्कारक विनीत बोथरा ने बैद परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में दोनों परिवारों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *