जार बीकानेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जार बीकानेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिलाई शपथ

बीकानेर,14 अप्रैल। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार देर शाम रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

pop ronak

केंद्रीय मंत्री ने जार बीकानेर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, महासचिव रवि पुगलिया, कोषाध्यक्ष रमेश बिस्सा एवं संभागीय सचिव पवन भोजक सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया।

पत्रकारों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनसे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने प्रमुख घोषणाएं करते हुए कहा:

आवास योजना: पात्र पत्रकारों को सरकारी योजनाओं के तहत भूखंड उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

दिल्ली भ्रमण: सभी पत्रकारों को संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।

‘जार जुट’ स्मारिका का विमोचन और सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जार की गतिविधियों पर आधारित स्मारिका ‘जार जुट’ का विमोचन किया गया। इस ब्रोशर में पिछले 20 वर्षों में बीकानेर जार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और ऐतिहासिक यादों को फोटो सहित संकलित किया गया है। समारोह में जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु का भी विशेष अभिनंदन किया गया। उनके 25 वर्षों के संगठनात्मक योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें साफा, माला और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

प्रमुख गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम को एसएमएस अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल, उरमूल डेयरी के अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई और जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह में जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, पत्रकार प्रकाश पुगलिया, वीरेंद्र किराडू, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, जय नारायण बिस्सा और डॉ. बिट्ठल बिस्सा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष ने किया।