जार का सदस्यता अभियान से 20 जनवरी से

पत्रकार मोहम्मद अली पठान होंगे संयोजक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

पत्रकार मोहम्मद अली पठान होंगे संयोजक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ,19 जनवरी । जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) बीकानेर का सदस्यता अभियान 20 जनवरी से शुरू होगा। इसमें नए सदस्य बनाए जाएंगे और पुराने सदस्यों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। जार के जिला अध्यक्ष श्याम मारू ने बताया कि जार सदस्यता अभियान का प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अली पठान को बनाया गया है । सभी लोग मोहम्मद अली पठान से आवेदन पत्र प्राप्त कर वापस पठान को ही जमा करवाएंगे।

pop ronak

जार की ओर से जारी किए जाने वाले आईडी कार्ड जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक वैध रहेंगे। पहली बार सदस्यों के आईडी कार्ड पर बारकोड छपेगा । इस बार कोड के आधार पर संगठन एवं सदस्यों की समस्त डिटेल पता की जा सकेगी। जार सदस्यों की एक सूची आईजी बीकानेर, पुलिस अधीक्षक ,ट्रैफिक पुलिस और सभी थानों में दी जाएगी।

जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी ने बताया कि जार बीकानेर की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । अब तक विभिन्न संगोष्ठियों , अधिवेशन ,सम्मेलन के अलावा शैक्षणिक भ्रमण के दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पिछले साल दिल्ली संसद भ्रमण और इस साल कोलकाता गंगासागर शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जहां 56 पत्रकारों ने दिल्ली की यात्रा की वहीं इस 26 लोगों को कोलकाता गंगासागर की यात्रा करवाई गई।

आगामी दिनों में बीकानेर से मुम्बई-गोवा का शैक्षणिक भ्रमण , बीकानेर से मदुरै-रामेश्वरम का शैक्षणिक भ्रमण तथा इजिप्ट की एक विदेश यात्रा प्रस्तावित है । यहां यह ध्यान देने की बात है कि बीकानेर प्रेस क्लब को छोड़कर किसी भी अन्य ट्रेड यूनियन का सदस्य जार की सदस्यता नहीं ले सकता। नवीनीकरण करवाने वाले सदस्यों को अपना पुराना कार्ड जमा करवाना होगा अन्यथा उन्हें नई सदस्यता लेनी पड़ेगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *