बीकानेर में पत्रकार होली स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर में पत्रकार होली स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 8 मार्च 2026। ‘पत्रकार वेलफेयर सोसायटी’ की ओर से रविवार को हरि हेरिटेज में पत्रकार होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। फाल्गुनी बयार के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 21 पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें पाँच महिला पत्रकार भी शामिल हैं। इससे पूर्व प्रेस क्लब बीकानेर ने भी पाणिग्रहण में पत्रकार होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बदलते दौर में बढ़ी पत्रकारों की जिम्मेदारी: विधायक ताराचंद सारस्वत
समारोह के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ रही हैं, और पत्रकारों के कंधों पर समाज को दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आह्वान किया कि पत्रकार इन चुनौतियों को अवसर में बदलें। सारस्वत ने आजादी के संघर्ष से लेकर आधुनिक काल तक पत्रकारों द्वारा निभाई गई ‘सजग प्रहरी’ की भूमिका की सराहना की।

pop ronak

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है पत्रकारिता: डॉ. बी.डी. कल्ला
पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने लोकतंत्र में मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना गया है, इसलिए यह अनिवार्य है कि कलम निष्पक्ष चले ताकि लोकतंत्र जीवंत रहे। उन्होंने बीकानेर की पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा को पूरे देश के लिए एक मिसाल बताया।

पीत पत्रकारिता से बचें युवा: डॉ. सुमन्त व्यास
वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. सुमन्त व्यास ने सामाजिक जागरूकता में मीडिया की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने युवा पत्रकारों को ‘पीत पत्रकारिता’ (Yellow Journalism) से दूर रहने और सकारात्मक सहयोग पर ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

इन पत्रकारों का हुआ सम्मान
सोसायटी के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा और सचिव उमाशंकर आचार्य की उपस्थिति में निम्नलिखित पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार: सुनील बरूआ, संजय पारीक, कुलदीप चारण, आनंद आचार्य, लक्ष्मीनारायण शर्मा, आनंद जोशी, नारायण मत्तड़, राजेश छंगाणी, निखिल स्वामी, महेन्द्र मेहरा, विनोद जोशी, नरेश मारू, गिरिराज भादाणी, अजीम भुट्टा और मनोज व्यास।

महिला पत्रकार: उषा जोशी, मुदिता पोपली, सुनीता भोजक, डॉ. पूजा मोहता और सुमेस्ता विश्नोई।

सांस्कृतिक रंग: कार्यक्रम के अंत में गायक राहुल जोशी ने फाल्गुनी और होली के गीतों से समां बांध दिया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमयी हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजा सांखी ने किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *