बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद पर जुगल राठी विजयी

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद पर जुगल राठी विजयी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 जनवरी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव में जुगल राठी ने मनमोहन कल्याणी को 29 वोट से हरा दिया है। मंगलवार को मॉर्डन मार्केट में हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। चुनाव को लेकर बीकानेर के व्यापारियों में काफी हलचल देखने को मिली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष बने जुगल

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी फिर से दावेदार थे, जबकि उनके सामने इस बार जुगल राठी थे। पिछली बार कल्याणी ने रवि पुरोहित को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार स्वयं रवि पुरोहित ने ही जुगल राठी को समर्थन दे दिया। जिससे जुगल राठी की राह आसान लग रही थी। परिणाम भी वैसा ही आया। जुगल राठी ने 29 वोट ज्यादा लेकर जीत निश्चित कर ली।

आज माडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में हुए चुनाव में राठी ने सीधे मुकाबले में मनमोहन कल्याणी को 29 मतों से मात दी। जुगल राठी को 197 और मनमोहन कल्याणी को 165 वोट मिले। जबकि सात वोट खारिज कर दिये गये। कुल 392 व्यापारिक मतदाताओं में से 373 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सुबह से मॉर्डन मार्केट स्थित उद्योग मंडल कार्यालय के पास भारी मात्रा भीड़ थी। अलग-अलग टैंट लगाकर दोनों पक्ष अपने अपने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में थे। इस संगठन में बीकानेर के सभी संगठनों के प्रतिनिधि मतदाता है। ऐसे में एक-एक मतदाता को एकत्र करके मौके पर लाया गया। वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना हो गई, जिसमें राठी 29 वोटों से विजय घोषित हुए।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *