अशोक गहलोत का गुरुवार को बीकानेर दौरा गंगाशहर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

राजस्थान विधानसभा कार्यवाही में अशोक गहलोत व डोटासरा (फायल फोटो )
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


गंगाशहर महाप्रज्ञ चौक में होगी आम सभा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 1 नवम्बर। Rajasthan Election 2023 को लेकर CM Ashok Gehlot का मैराथन दौरा शुरू हो गया है. बीकानेर पूर्व से यशपाल गहलोत को टिकट देकर उसके पक्ष में आमसभा करने को लेकर CM Gehlot, Bikaner का दौरा करेंगे। ज्ञात रहे सितम्बर माह के अंत में भी अशोक गहलोत बीकानेर आये थे तब गंगाशहर में ही युवकों ने काले झंडे दिखलाये थे।
गहलोत के OSD डॉ देवाराम सैनी ने बताया कि सुबह जयपुर से 10 . 30 बजे जयपुर से प्रस्थान करके दूदू , नोखा , देशनोक , बीकानेर होते हुए उपनगर गंगाशहर में आम सभा को संबोधित करेंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को बीकानेर आएंगे। वे दोपहर साढ़े बारह बजे दूदू से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर डेढ़ बजे बीकानेर के नोखा पहुंचकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर सवा तीन बजे वे हेलीकॉप्टर से देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन करेंगे और श्रीकोलायत से कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह भाटी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस स्टार प्रचारकों में से बीकानेर शहर में यह पहली सभा है जिसमे वो भी अपने सजातीय बंधू यशपाल गहलोत के लिए प्रचार करेंगे ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि आठ बजे गंगाशहर के चौरडिय़ा चौक में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यहां बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम दोनों विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त सभा से वे अपनी बात रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी आएंगे।

अशोक गहलोत का गुरुवार को बीकानेर दौरा

मुख्यमंत्री श्री गहलोत देशनोक में गुरूवार को कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी के पक्ष में करेंगे जनसभा

बीकानेर ,1 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 2 नवंबर को दोपहर 3.15 बजे देशनोक पहुंचेंगे और करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी के समर्थन में कवि सम्मेलन स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा भी रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक इस सभा में पहुंचने की अपील की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कल बीकानेर में
अपनगर गंगाशहर के चोरडिया चोक में पूर्व और पश्चिम की संयुक्त आमसभा

बीकानेर,1 नवंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी कल 2 नवंबर 2023 की शाम 4.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे

संग्गठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की वे यहा थोड़ी देर विश्राम करने के बाद शाम 7 बजे गंगाशहर स्थित चोरड़िया चोक में आमसभा को संबोधित करेंगे पूर्व और पश्चिम विधानसभा की संयुक्त आमसभा में बीकानेर के सभी कांग्रेसजन और आमजन भागीदारी निभाएंगे

रात्रि को 9 .45 बजे अशोक गहलोत जी जयपुर के लिए नाल विमानतल से विशेष विमान से रवाना होंगे। आमसभा के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और वरिष्ठ नेता डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने अलग अलग लोगो को जिमेदारियां सौंपी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *