पुष्करणा मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़; साइक्लिंग में बीकानेर की टीम रही चैंपियन

पुष्करणा मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़; साइक्लिंग में बीकानेर की टीम रही चैंपियन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 अगस्त । श्री पुष्करणा प्रन्यास एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय पुष्करणा मेले के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व खरीदारों की भीड़ उमड़ी। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने जमकर खरीददारी की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बालिकाओं ने बनाई रंगोली, शाम को सजा कवि सम्मेलन

pop ronak

मेले के तहत गोकुल सर्किल और पुष्करणा स्टेडियम के मुख्य द्वार पर 25 बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इन बालिकाओं को विजय सॉल्ट सप्लायर्स के विजय पुरोहित की ओर से गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया।

शाम को आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में जुगल पुरोहित, डॉ. कृष्णा आचार्य, डॉ. हरिशंकर आचार्य, आनंद पुरोहित ‘मस्ताना’, रिद्धिका व्यास और विप्लव व्यास ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.जी. बिस्सा, गिरिराज बिस्सा, डॉ. सुभाष जोशी, गोविंद नारायण किराडू, गोपाल हर्ष, मनोज व्यास, महेंद्र व्यास, अनिल आचार्य, अनिल पुरोहित, रासबिहारी जोशी, सोमदत्त पुरोहित, विजय भादाणी, संजय पुरोहित, दिनेश चूरा, प्रेम रंगा, अरुण आचार्य, शशि व्यास, सुमन ओझा, राजकुमारी व्यास, शारदा पुरोहित, आरती आचार्य व सेनूका हर्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

31वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग: बीकानेर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

बीकानेर। बीकानेर के साइक्लिस्टों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को नाल ओवरब्रिज के पास गेमना पीर रोड पर आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता की ओवरऑल टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व माउंटेन बाइक (MTB) चैंपियनशिप में भी बीकानेर की टीम विजेता रही थी।

मेजबान बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 अंकों के साथ रोड साइक्लिंग की ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की टीम 14 अंकों के साथ उपविजेता रही, जबकि बाड़मेर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। एसोसिएशन की सचिव श्रीमती कीर्ति और जिला संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा ने विजेता टीमों को बधाई दी। संघ की सचिव ने जानकारी दी कि आगामी राज्य स्तरीय एमटीबी और रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन श्रीगंगानगर में किया जाएगा।