रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2024

शहरी समस्या समाधान शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 5 जुलाई। रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2024 रखी गई है। क्लब अध्यक्ष रोटे. सुनील सारड़ा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ‘‘कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ 51,000/- का राजस्थानी साहित्यकार के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुए प्रतिवर्ष दिया जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये का ‘‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ राजस्थानी गद्य साहित्य की (कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा संस्मरण, रेखाचित्र, व्यंग्य, लघुकथा आदि) पिछले 10 वर्ष में छपी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये का ‘‘बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पुरस्कार’’ काव्य विधा पर आधारित पुस्तक को दिया जायेगा। इस वर्ष राजस्थानी बाल साहित्यकार पुरस्कार के रूप में 5000/- की राशि दी जायेगी। पुरस्कार समिति के संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु राजस्थानी भाषा का भारत में कहीं पर भी निवास करने वाला साहित्यकार आवेदन कर सकता है।

पुरस्कार पाने वाले विद्वानों को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित आगामी अक्टूबर 2024 में शानदार समारोह में चैक, शाॅल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया जायेगा। भरा हुआ आवेदन रोटरी क्लब द्वारा निर्धारित प्रारूप व नियमावली के आधार पर भरकर रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता, 160, नागणेची पवनपुरी, बीकानेर- 334003 को आवेदन अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2024 तक भेजा जा सकता है। आवेदन प्रारूप व नियमावली ई-मेल arunprakashbkn@yahoo.comसे भी प्राप्त किया जा सकता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *