बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज:पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 15 मार्च। बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीठ और पैर में लाठियों के निशान बन गए। लाठीचार्ज में देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को गंभीर चोट आई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए थे। विरोध के दौरान ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को जबरन नीचे उतारा गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

pop ronak

पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के पीठ पर लाठी का वार लगा तो किसी के पैर और हाथ में। कार्यकर्ताओं ने बाद में अपनी कमर दिखाते हुए भाजपा सरकार का विरोध किया। लाठी चार्ज में तोलाराम सियाग और राजेश गोदारा के भी कमर व पैर में चोट आई है।

लाठियों से नहीं डरते : बिशनाराम

लाठीचार्ज का विरोध करते हुए देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम ने कहा कि हम लाठियों से डरने वाले नहीं है। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में बीकानेर के यूथ अपने हक की बात करने के लिए गए थे। उनसे बात करने के बजाय भाजपा सरकार ने लाठी चार्ज करवा दिया। ये हालात तब है जब सरकार के दो-दो मंत्री बीकानेर में आए हुए हैं। इस शर्मनाक कृत्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *