कर्नाटक के पूर्व सीएम यदुरप्पा पर यौन शोषण का आरोप, नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज

कर्नाटक के पूर्व सीएम यदुरप्पा पर यौन शोषण का आरोप, नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

BS Yediyurappa: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर 17 साल की एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद उनके खिलाफ POSCO ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नयी दिल्ली , 15 मार्च। बीजेपी के सीनियर नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम 81 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा पर 17 साल की एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंस, 2012 (POCSO) की एक धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला गुरुवार देर रात बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि येदियुरप्पा (81) ने दो फरवरी को एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन शोषण किया था। सदाशिवनगर पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो कानून की धारा आठ और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस हुई घटना

यदुरप्पा के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, POCSO अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता यानी IPC की धारा 354 A के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 17 साल की शिकायतकर्ता अपनी मां के साथ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन गई थी, जहां प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सूत्रों ने बताया कि यौन उत्पीड़न की कथित घटना 2 फरवरी, 2024 को हुई थी, जब मां और शिकायतकर्ता यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने गए थे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा

यदुरप्पा की नहीं आई प्रतिक्रिया

बता दें कि येदियुरप्पा ने अभी तक शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। POCSO अधिनियम 2012 के तहत न्यूनतम सजा 3 वर्ष है। हालाँकि, यह उस धारा के अधीन है जिसके अंतर्गत अपराध आता है। उदाहरण के लिए, धारा 4 के तहत, 16 साल से कम उम्र के बच्चे के यौन उत्पीड़न के लिए अदालत द्वारा तय की गई न्यूनतम सजा 20 साल की जेल और जुर्माना है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां ने पहले भी विभिन्न लोगों के खिलाफ 50 से अधिक शिकायतें दर्ज करायी हैं जिनमें उससे कथित तौर पर दुर्व्यवहार और गालीगलौज करने के लिए बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और उनके स्टाफ सदस्यों के खिलाफ दर्ज करायी गई शिकायत भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार लड़की की मां ने कुमार के खिलाफ दो बार – पहली बार 29 जनवरी 2021 को और फिर 21 सितंबर 2022 को शिकायत दर्ज करायी थी। सूत्रों के अनुसार उसने बेंगलुरु पुलिस के सेवानिवृत्त आयुक्त और भाजपा नेता भास्कर राव के खिलाफ भी ‘‘उसकी जिंदगी बर्बाद करने की साजिश रचने’’ के आरोप में 18 जनवरी 2022 को शिकायत दर्ज करायी थी।

नवीनतम मामले में दो कथित वीडियो भी सामने आए हैं जो पीड़ित लड़की द्वारा बनाए प्रतीत होते हैं जब वह अपनी मां के साथ येदियुरप्पा से उनके आवास पर मिलने गयी थी। एक वीडियो में लड़की की मां को येदियुरप्पा को ‘अप्पा जी’ कहते और उन्हें यह बताते हुए सुना गया कि वह शिवमोग्गा से है जो भाजपा नेता का गृह जिला है। लड़की की मां ने कथित तौर पर येदियुरप्पा से कहा कि उसके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, जो मुकदमेबाजी में फंस गई है और उसने उनसे मदद मांगी।

दूसरे वीडियो में, लड़की की मां येदियुरप्पा के घर में प्रवेश करने के बाद उनके बगल में बैठे हुए और उनका हाथ पकड़े हुए दिखी। यौन शोषण के आरोप को खारिज करते हुए यह येदुरप्पा ने कहा कि महिला उनसे मिलने का प्रयास कर रही थी लेकिन उसे उनके घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह रो रही थी तो मैंने उसे अपने घर में बुलाया और पुलिस आयुक्त बी दयानंद से बात की कि उसके साथ कुछ अन्याय हुआ है। हालांकि, जब उसने मेरे सामने ही मेरे खिलाफ बोलना शुरू किया तो मैंने निष्कर्ष निकाला कि यह महिला सही नहीं है।’’

येदियुरप्पा ने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने के बाद महिला ने इस मामले को अलग रंग दे दिया। भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि मेरे खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कानूनी तौर पर जो भी करना होगा मैं करूंगा लेकिन जब कोई किसी की मदद करता है तो ऐसा भी होता है।’’येदियुरप्पा ने बताया कि उन्होंने महिला को कुछ पैसे भी दिए थे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *