गोचर ओरण संरक्षण आंदोलन का आगाज़: 2 दिसंबर को रुद्राभिषेक व गोपाल गौयज्ञ

गोचर ओरण संरक्षण आंदोलन का आगाज़
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 नवंबर । अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में, बीकानेर में गोचर-ओरण भूमि संरक्षण के लिए एक बड़ा धार्मिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 2 दिसंबर 2025 को रुद्राभिषेक और गोपाल गौयज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
रुद्राभिषेक और गौयज्ञ का कार्यक्रम
राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि यह आयोजन संत-महात्माओं और गौभक्तों की उपस्थिति में जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा के सान्निध्य और पं. राजेंद्र किराड़ू के आचार्यत्व में 151 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा यह अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। रुद्राभिषेक सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा, जिसके बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ और आरती का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘भिक्षा यात्रा’ से होगा जागरूकता का आगाज़
गोचर-ओरण संरक्षण आयोजन के तहत, आंदोलन का आगाज़ शुक्रवार को ‘भिक्षा यात्रा’ से होगा। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि यह भिक्षा यात्रा श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी और संत-महात्माओं के सान्निध्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन को गोचर-ओरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गुरुवार को महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज के सान्निध्य में पं. राजेंद्र किराड़ू, सुशील किराड़ू, मनोज सेवग सहित अन्य प्रमुख लोगों ने संतों से मिलकर इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *