गंगाशहर अस्पताल में इस माह 123 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

शहरी समस्या समाधान शिविर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 30 अगस्त । गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में जुलाई माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया इस शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 123 रोगियों में से 7 रोगियों के फेको/फोल्डेबल लेन्स पद्धति से व 116 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, पंकज मांडण, प्रशान्त खत्री, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, विनीत बोथरा, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 24) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 सितम्बर, 2024 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *