पीबीएम अस्पताल के पास LPG रिफलिंग सेंटर पर कार्रवाई, दस सिलेंडर जब्त

रसद विभाग अवैध रिफलिंग पर सख्त हुआ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • रसद विभाग अवैध रिफलिंग पर सख्त हुआ

बीकानेर , 18 जनवरी। घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग रोकने के अभियान के तहत शनिवार को पीबीएम अस्पताल के सामने, श्रीराम हॉस्पिटल के पास अवैध रिफिलिंग और भंडारण की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव और राहुल गुलानी की टीम जब मौके पर पहुंची तो साजिद पुत्र बरकत अली, निवासी पूगल रोड को घरेलू सिलेंडर से गाड़ी में गैस भरते पकड़ा गया। वहीं से 10 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रीफिलिंग मोटर जब्त की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरोपी के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में धारा 6(ए) के तहत वाद दायर किया जाएगा। सुथार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने के विरूद्ध अभियान में जनता का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी दुरुपयोग की सूचना कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *