महावीर इंटरनेशनल का “सुकून की छाँव” अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स और श्रमिकों को मिलेंगे 7 फीट के वाटरप्रूफ छाते

महावीर इंटरनेशनल का "सुकून की छाँव" अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स और श्रमिकों को मिलेंगे 7 फीट के वाटरप्रूफ छाते
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, 6 जून । भीषण गर्मी, तेज धूप और मूसलाधार बारिश जैसी विपरीत परिस्थितियों में खुले आसमान के नीचे काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और श्रमिक वर्ग को राहत देने के लिए महावीर इंटरनेशनल एक अनूठी पहल करने जा रहा है। संस्था द्वारा “सुकून की छाँव” नाम से एक विशेष सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत हजारों जरूरतमंदों को निःशुल्क मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाले बड़े छाते वितरित किए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मेहनतकश वर्ग को मौसम की मार से बचाकर उन्हें एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस जनहितकारी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 48 इंच आकार के और 7 फीट ऊंचे वाटरप्रूफ, हेवी ड्यूटी छाते दिए जाएंगे। ये विशेष छाते तेज धूप के साथ-साथ भारी बारिश में भी कार्यस्थल को सुरक्षित रखने में कारगर साबित होंगे। महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक वीर अनिल कुमार बांठिया ने बताया कि संस्था पिछले 51 वर्षों से “सबकी सेवा – सबको प्यार” के मूल मंत्र के साथ सामाजिक सरोकारों में जुटी है और वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों में इसके 350 से अधिक केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

pop ronak

संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने इस पहल को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को सुधारने वाला बताया है। घंटों धूप और बरसात में खड़े रहने वाले इन छोटे व्यवसायियों को यह छाते न केवल शारीरिक राहत देंगे, बल्कि यह पहल भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना को भी धरातल पर मजबूत करेगी। अनुकूल वातावरण मिलने से इन श्रमिकों की उत्पादकता और आय में सुधार होगा, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहन वैद्य के अनुसार, यह अभियान समाज के वंचित वर्ग के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त उदाहरण है। अभियान की एक और खास बात यह है कि वितरित किए जाने वाले छातों पर महावीर इंटरनेशनल के लोगो के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश भी अंकित होंगे। संस्था सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में पर्यावरणीय चेतना और जनसहभागिता को और अधिक मजबूत करना चाहती है। महावीर इंटरनेशनल रीजन-5 के क्षेत्रीय सचिव वीर संतोष बांठिया द्वारा साझा की गई यह जानकारी समाज में सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश देती है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *