अवैध शराब पर बड़ा एक्शन हुआ , डॉ. पूनम अंकुर छाबड़ा की शिकायत पर सीकर रोड स्थित अवैध ठेका देर रात सीज

बीकानेर नगर निगम मेयर सीट अनारक्षित घोषित, नोखा, खाजूवाला व लूणकरनसर में ओबीसी सभापति, नापासर में एससी महिला को मौका
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 6 जून। शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूनम अंकुर छाबड़ा की सक्रियता और सख्त रुख के चलते प्रशासनिक अमला एक बार फिर तुरंत हरकत में आ गया है। जयपुर के सीकर रोड स्थित अलका टॉकीज के पास, शॉप नंबर 14 में नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे एक अवैध शराब ठेके की शिकायत मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात हुई इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. पूनम अंकुर छाबड़ा को उक्त दुकान पर अवैध रूप से शराब का कारोबार किए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सूचित किया। शिकायत मिलते ही मुरलीपुरा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ियों को अचानक सामने देख वहां अवैध गतिविधियों में शामिल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई और शराब खरीदने आए असामाजिक तत्व व अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग छूटे। इसके तुरंत बाद आबकारी विभाग की विशेष टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा तैयार किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की मजबूत पहल और प्रशासनिक तत्परता के चलते संबंधित दुकान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात ही इस अवैध शराब ठेके को तत्काल प्रभाव से सील (सीज) कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े संचालकों में डॉ. पूनम अंकुर छाबड़ा की लगातार सक्रिय कार्यशैली को लेकर इस कदर दहशत थी कि वे कार्रवाई के दौरान विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए।

प्रशासन द्वारा की गई यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में पनप रहे अवैध शराब नेटवर्क पर एक कड़ा और स्पष्ट संदेश है कि नियमों की अनदेखी और जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह घटना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब जनहित में मजबूत और ईमानदार आवाज उठाई जाती है, तो प्रशासन को भी उतनी ही तत्परता से दोषियों के खिलाफ धरातल पर कड़े कदम उठाने पड़ते हैं।

sjps