ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए महावीर रांका

ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए महावीर रांका
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • वल्र्ड रिकॉर्ड और नवाचारों से महावीर रांका ने राजस्थान को दिलाई शतरंज में पहचान

बीकानेर , 10 मार्च । ऑल इंडिया चैस फैडरेशन में बीकानेर के पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान शतरंज संघ के पूर्व सचिव एसएल हर्ष ने बताया कि चुनाव अधिकारी हाइकोर्ट सेवानिवृत्त जज रंगनाथ पांडे व जीएस सिस्थानी ने अधिकृत घोषणा करके नितिन नारंग हरियाणा को अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर महावीर रांका, उपाध्यक्ष- डीपी अनंथा कर्नाटक, उपाध्यक्ष- दिब्येन्दु बरुआ सारा बंगला, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष- रिपो रोन्या अरुणाचल, चुना गया है।

pop ronak

इसी क्रम में सचिव- देव ए. पटेल गुजरात, कोषाध्यक्ष- धर्मेन्द्र कुमार बिहार, सह सचिव- कन्दर्पा कलिटा असम, सह सचिव- प्रशांता कुंदु त्रिपुरा, सह सचिव- एच.लैथिमुना मिजोरम, सह सचिव- सोयबेम मांगिरिओ सिंह मणिपुर, सह सचिव- संजीव ठाकुर हिमाचल प्रदेश, सह सचिव- मनीष कुमार झारखंड को चुना गया है।

रमेश भाटी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश के 32 संघों के 64 मतदाता थे। इस कार्यक्रम में राजस्थान से मतदान के लिए महावीर रांका व नागौर के विनेश शर्मा भी शामिल रहे। महावीर रांका का कार्यकाल चार वर्ष तक रहेगा। खास बात यह है कि सन् 2005 के बाद यानि 18 साल में पहली बार राजस्थान से पहली बार कोई व्यक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर से पवन महनोत, ममता रांका, दिव्या डागा, प्रसन्न डागा आदि उपस्थित रहे।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र सौंपे

रमेश भाटी ने बताया कि महावीर रांका ने राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए काफी सक्रियता के साथ पद का दायित्व निभाया। हाल ही में शतरंज के क्षेत्र में नवाचार करते हुए एक लाइव चैस नामक सॉफ्टवेयर को भी लाँच किया था। सबसे खास बात यह है कि राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में विगत 19 नवम्बर 2023 को एक दिन में 38 लाख स्कूली बच्चों ने शतरंज खेल कर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था। आज कार्यक्रम के दौरान महावीर रांका ने उक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र वर्तमान अध्यक्ष नितिन नारंग तथा निर्वतमान अध्यक्ष संजय कपूर को भेंट किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *