महेश जनसेवा ट्रस्ट के द्वारा माहेश्वरी गौरव सम्मान 2024 का आयोजन

महेश जनसेवा ट्रस्ट के द्वारा माहेश्वरी गौरव सम्मान 2024 का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 18 जून। महेश जन सेवा ट्रस्ट द्वारा 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के उच्च स्तर की आयोजित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले बीकानेर जिले के माहेश्वरी परिवार के छात्र. छात्राओं का सम्मान समारोह उत्सव कुंज माखन भोग में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस समारोह के प्रारम्भ में ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश करनानी द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग की सीओ गंगाशहर आर.पी.एस. श्रीमती शालिनी बजाज, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया तथा उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल मोहता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ट्रस्ट के फाऊंडर ट्रस्टी शशिमोहन मूंधड़ा द्वारा ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृति के रूप में दी जाने वाली सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ट्रस्ट सचिव अश्विनी कुमार पचीसिया द्वारा माहेश्वरी गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सम्मान समारोह में समाज की 25 विशेष प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने परिवार के साथ साथ समाज बन्धुओं का मस्तक भी गर्व से ऊंचा किया है जिनमें सुश्री गरिमा मूंधड़ा UPSC AIR 80वीं रेंक प्राप्त करने, डा. कृतिका बागड़ी NEET MDS PG 186वीं रेंक प्राप्त करने, 16 विद्यार्थियों द्वारा सी.ए. परीक्षा पास करके चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री प्राप्त करने, 1 विद्यार्थी द्वारा आई.आई.एम., कलकत्ता में चयन होने, 4 विद्यार्थियों द्वारा NEET में, 2 विद्यार्थीयों द्वारा JEE Advance तथा 1 विद्यार्थी द्वारा NEST पास करने पर सम्मान किया गया है।

समारोह में ट्रस्ट सदस्य जुगल राठी, मनोज बजाज, संजय पेडीवाल, प्रमोद कोठारी, विजय कुमार थिरानी तथा समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा गणमान्य समाज बन्धुओं ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। मंच संचालन रघुवीर झंवर द्वारा किया गया तथा समारोह के अंत में ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल का समारोह को सफल आयोजन करवाने पर आभार व्यक्त किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *