माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर व एल.ई.डी. भेंट

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर व एल.ई.डी. भेंट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 मार्च। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत ट्रस्ट के मंत्री बीकानेर निवासी कोलकता प्रवासी नरेन्द्र बागड़ी व ट्रस्टीगणों के सहयोग से बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विश्वकर्मा गेट के बाहर मुक्ता प्रसाद नगर को बच्चों के आधुनिक शिक्षण के लिए एल.ई.डी. व कम्प्यूटर भेंट किया गया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माहेश्वरी भवन के व्यवस्थापक ट्रस्टी श्रीकिशन राठी, उप व्यवस्थापक राम किशन राठी, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम लाल राठी, गीता रामायण पाठशाला के अध्यक्ष शिव नारायण राठी, सुनील राठी व मीडियाकर्मी शिव कुमार सोनी, महेश नारायण पुरोहित, स्कूल व्याख्याता अनिल गोपाल, वरिष्ठ शिक्षक मुन्नीराम बिश्नोई, शाला सदस्या श्रीमती अस्मिता पूनिया, दिव्या चौधरी, इंद्रा पारीक व कोमल जोशी, वाल्मीकि समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों के अभिभावकों की साक्षी में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती संतोष गखड़ व स्टॉफ को एल.ई.डी.व कम्प्यूटर भेंट किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वर्च्यअल संदेश में माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के मंत्री नरेन्द्र बागड़ी ने कहा कि सामाजिक सरोकार व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, कमजोर व पिछड़े, अनुसूचित जाति के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए एल.ई.डी. व कम्प्यूटर भेंट किया गया है। माहेश्वरी भवन के उप व्यवस्थापक रामकिशन राठी ने बताया कि माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से गौशाला में चारा, गुड़ व लापसी खिलाने, सर्दी में बेसहारा लोगों को कम्बल वितरण करने की सेवा पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से की जा रही है। धर्मनगर द्धार के अंदर श्री गीता रामायण पाठशाला मेंं निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, फिजियोथैरेपी चिकित्सा का संचालन किया जा रहा है। शीध्र ही वहां होमियोचिकित्सा शुरू की जाएगी। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती संतोष गखड़ ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सरकार अपने स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर प्रयास कर रही है। भामाशाहों व दानदाताओं के सहयोग से अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों व कार्यक्रम में साक्षी गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *