प्रो. डॉ. मेघना शर्मा ने मरुधरा प्रेस क्लब के लोगो-स्टीकर का लोकार्पण किया
प्रो. डॉ. मेघना शर्मा ने मरुधरा प्रेस क्लब के लोगो-स्टीकर का लोकार्पण किया

बीकानेर, 29 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की इतिहास विभागाध्यक्ष, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. डॉ. मेघना शर्मा ने ‘मरुधरा प्रेस क्लब, बीकानेर’ के आधिकारिक लोगो-स्टीकर का औपचारिक लोकार्पण किया।


इस अवसर पर अपने पत्रकारिता के लंबे अनुभव को साझा करते हुए डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में पारदर्शिता, सटीकता और गंभीरता जैसे अवयव प्रमुख रूप से शामिल होने चाहिए। यदि इन मूल्यों का पालन किया जाए, तो खबर की सार्थकता और उसकी मारक क्षमता पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।



कार्यक्रम के दौरान मरुधरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष यतेंद्र चड्ढा ने विमोचन समारोह के दौरान क्लब की पहचान को मजबूत करने, पत्रकारों की आपसी एकजुटता बढ़ाने तथा पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के विभिन्न उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि मरुधरा प्रेस क्लब पत्रकारों के सम्मान, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है। यह नया लोगो-स्टीकर संगठन की पहचान को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे का संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

