माहेश्वरी सेवा समिति की बैठक: बाबा रामदेव जी मेले में 41 वर्षों से जारी सेवा की तैयारी

माहेश्वरी सेवा समिति की बैठक: बाबा रामदेव जी मेले में 41 वर्षों से जारी सेवा की तैयारी
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 31 जुलाई। बीकानेर की प्रमुख संस्था माहेश्वरी सेवा समिति ने आगामी भाद्रपद मास में राजस्थान में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों के अंतर्गत, विशेष रूप से लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले में दी जाने वाली सेवाओं की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। समिति पिछले 41 वर्षों से निरंतर इस मेले में विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान कर रही है। यह बैठक आज स्थानीय जस्सूसर गेट बाहर स्थित माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक के आवास पर हुई।सेवा विस्तार पर चर्चा- आज की बैठक की अध्यक्षता माहेश्वरी सेवा समिति के कार्यकारी सदस्य उमाशंकर राठी (मन्नू राठी) ने की। बैठक में उपस्थित कार्यकारी सदस्यों ने मेले के दौरान दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इनमें चिकित्सा, नाश्ता सामग्री, भोजन व्यवस्था, शीतल जल उपलब्ध करवाना आदि प्रमुख विषय शामिल थे। समिति सदस्य नारायण मिमानी ने बताया कि माहेश्वरी सेवा समिति की स्थापना 40 वर्ष पूर्व हुई थी, और तब से वर्तमान तक यह समिति रामदेवरा जाने वाले पैदल भक्तों के लिए निरंतर सेवा का कार्य कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा की शुरुआत से वर्तमान स्वरूप तक
समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व इस समिति द्वारा केवल एक ऊँट गाड़ी में पानी और चाय से सेवा की शुरुआत की गई थी, जो पैदल यात्रियों को शीतल जल और चाय की सेवा देती थी। लेकिन, बाबा के आशीर्वाद से यह समिति अब काफी विकसित हो गई है। वर्तमान में यह समिति पैदल जाने वाले भक्तों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएँ जैसे चिकित्सा, चाय, नाश्ता, शीतल जल और भोजन की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ रात्रि विश्राम और नहाने की सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस वर्ष के शिविर का विवरण
समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बिहानी ने बताया कि इस वर्ष भी यह सेवा शिविर बीकानेर से 85 किलोमीटर दूर नोखड़ा से 5 किलोमीटर पूर्व टोल नाके पर लगाया जाएगा। यह शिविर आगामी 21 अगस्त 2025 से 27 अगस्त 2025 तक निरंतर 24 घंटे रामदेवरा जाने वाले पैदल भक्तों के लिए सेवा कार्य करेगा। समिति के सक्रिय कार्यकर्ता मोहित करनानी ने बताया कि आज की बैठक में माहेश्वरी सेवा समिति के कार्यकारी सदस्यों में मुख्य रूप से उमाशंकर राठी, विष्णु चांडक, लक्ष्मी नारायण बिहानी, श्याम सुंदर चांडक, प्रिया चांडक, नारायण मिमानी, आनंद चांडक, कमल राठी, पवन कुमार राठी, समीर राठी, विकास खत्री, अशोक चांडक और बजरंग कोठारी आदि सदस्य उपस्थित थे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *